27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती समारोह का मुख्यअतिथि के रूप में शुभारम्भ करते हुए: विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती समारोह का मुख्यअतिथि के रूप में शुभारम्भ करते हुए: विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल
उत्तराखंड

ऋषिकेश:  उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने नगर पालिका, गांधी पार्क, ऋषिकेश में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती समारोह का मुख्यअतिथि के रूप में शुभारम्भ किया।

श्री अग्रवाल ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीन दयाल उपाध्याय की ओर से सम्पूर्ण मानव विकास के लिए मार्ग बताया गया है। किसी भी देश और समाज का उत्थान तब तक नहीं हो सकता, जब तक नीचले पैदान का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय दीन दयाल उपाध्याय की राजनीतिक और आर्थिक विचारधारा का बुनियादी सिद्धांत है। सरकार उनके सिद्धांतों का पालन करने और यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रही है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक वृद्धि और विकास का फायदा पहुंचे।

श्री अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ने जीवन दर्शन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला जिसमें मानव व समाज के प्रति संवेदनशीलता शामिल है। दुनिया भारत की तरफ देख रही है क्योंकि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं इसलिए हमें जीवन में अपने आचरण पर निगरानी रखनी चाहिए।

जन्मशताब्दी के अवसर पर देवेन्द्र सकलानी, चेतन शर्मा, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल, इन्द्रकुमार गोदवानी, पंकज शर्मा, शिव कुमार शर्मा, कपिल गुप्ता, संजय शास्त्री आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More