21 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नव चेतना समिति नेहरूग्राम, की कार्यकारणी बैठक महिलाओ से संबंधित मुद्दों पर सम्पन्न

उत्तराखंड

देहरादून: नवचेतना समिति नेहरूग्राम, की एक दिवसीय बैठक का समापन महिलाओ के साथ समाज में हो रहे अपराधो पर चर्चा करके हुआ। समिति 8 मार्च २०१८ को १०१ वां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है। साथ ही आठ मार्च ही समिति का स्थापना दिवस भी है।  जिसके लिए समिति ने यह निर्णय लिया है की वह इस बार महिला दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रमों को उन बच्चियों और महिलाओ को सम्पर्पित करेगी जिनके साथ समाज में बर्बरता के बाद हत्या कर दी जाती है। कार्यकर्म में गांव की कर्मठ महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।

      समिति की संचालिका दीप्ती बिष्ट ने बैठक में कहा की पिछले वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी नेहरूग्राम नवचेतना समिति महिला दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मानाने जा रहा है। उन्होंने कहा की हम महिला दिवस के दिन उन महिलाओ को याद करेंगे जिन्होंने महिला हितो के लिए संघर्ष किया व समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए अथक प्रयास किए है। उन्होंने कहा की समाज में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समाज के हर तबके को आगे आकर इस प्रकार के कार्यक्रमो में अपना योगदान देना चाहिए। तभी युवा पीढ़ी को सन्देश मिलेगा की महिला सुरक्षा के बिना समाज अधूरा है।

     बैठक में कार्यकर्म की चर्चा करते हुए संचालिका दीप्ती बिष्ट ने यह भी कहा की उन्होंने कहा की महिलाओ पर हो रहे उत्पीड़न से सब वाकिफ है। मन को झंकझोर कर रख देने वाली खबरे अखबारों में आय दिन प्रकोष्ट हो रही है। समाज में नन्ही नन्ही बच्चियों से लेकर अधेड़ महिलाए तक बर्बरता का शिकार हो रही है। ऐसे में हम शांत नहीं बैठ सकते, लोगो की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए  इस बार महिला दिवस को उन बच्चियों और महिलाओ को सम्पर्पित करेगी जिनके साथ समाज में बर्बरता के बाद हत्या की गई है। कार्यकर्म में नव चेतना समिति की युवा सदस्य दिव्या के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

     समिति के सदस्यों ने भी इस बात पर सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने सबसे अनुरोध भी किया है की इस प्रकार के  कार्यकर्मो में समाज बढ़चढ़ कर हिस्सा ले व अपना समर्थन प्रदान करे। ताकि भावी युवा पीढ़ी को महिलों की सुरक्षा का मोल समझाया जा सके और इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश के साथ साथ उनकी मानसिकता को भी बदला जा सकेगा।

   बैठक में रूपा खत्री ,सरिता जोशी ,गायत्री शर्मा ,बिना गुरुंग ,गीता गुरुंग ,पुष्पा कार्की ,लीला क्षेत्री ,सुनीता शर्मा ,संगीता थापा ,मिथलेश उपाध्याय ,शिवानी थापा ,शिवांगी खत्री ,सुषमा सिलमाना , तरन्नुम हुसैन ,कमला बल्लभ आदि समिति के कार्यकारणी सदस्य शामिल हुए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More