34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दो साल से लाइमलाइट से दूर हनी सिंह की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने

मनोरंजन

मुंबई: हनी सिंह के गाने हर पार्टी की जान होते हैं। हालांक‍ि ये रैपर काफी समय से लाइमलाइट से दूर है लेकिन अब खबर आई है कि अंग्रेजी बीट, डोप शोप, हाई हील्स जैसे हिट गाने दिए। 2015 में बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण उन्होंने गाना छोड़ दिया था और उसके बाद हनी सिंह लंबे समय तक मीडिया की नजरों से दूर रहे हैं। लेकिन हाल ही में हनी सिंह को दिल्‍ली की एक पार्टी में देखा गया है। हनी सिंह इस पार्टी में एक्‍टर सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्‍वीर में हनी ने टोपी लगा रखी है, लेकिन उनके लंबे बाल टोपी में पीछे से नजर आ रहे हैं। लंबे समय से गायब हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लोगों को बीच-बीच में अपने आने वाले प्रोजेक्‍ट्स के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि वो जल्दी कमबैक करने वाले है। हनी सिंह ने खुद ये बात कही है कि, वह जल्द ही ऐसा गाने लाने वाले हैं, जिससे उनकी पहले जैसी धमक फिर से दिखेगी। इसके साथ ही हनी ने वादा किया है कि, उनका अगला गाना परमाणु जितना ही धमाकेदार होगा।

एक बार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्‍यू में हनी सिंह ने बताया था कि, 18 महीने मैं सबसे दूर था। वो मेरी जिंदगी का सबसे खराब दौर था। मैं बाइपोलर डिस्ऑर्डर से पीड़ित था और मुझे लगता था कि मेरे साथ कुछ गलत हो रहा है। मैं इस हालत में नहीं था किसी से बात कर पाता। मैं इस दौरान पूरे समय नोएडा में अपने घर में रहा।

समाचार नामा

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More