29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देवेंद्र बिशू धोनी को उन्हीं की तरकीब में चकमा देने चले थे, मिल गया सबक

देवेंद्र बिशू धोनी को उन्हीं की तरकीब में चकमा देने चले थे, मिल गया सबक
खेल समाचार

महेंद्र सिंह धोनी के सामने विंडीज स्पिनर देवेंद्र बिशू। भारतीय पारी के 41वें ओवर की तीसरी गेंद। धोनी बिशू की गेंद पर क्रीज पर लपककर आगे आए। बिशू ने धोनी को चकमा देने की सोची और अंतिम वक्त पर गेंद धोनी से काफी दूर फेंकी। धोनी क्रीज से काफी आगे निकल आए थे। गेंद पर किसी तरह बल्ला लगाना ही था, वरना स्टम्पिंग होना तय था। लेकिन गेंद पर बल्ला लगाने की कोशिश में गेंद हवा में भी जा सकती थी। यहीं चला धोनी का मास्टरमाइंड। ज्यों ही गेंद को पहुंच से दूर जाते देखा, तो जिस फुर्ती से क्रीज से बाहर झपटे थे, उसी अंदाज में पीछे पलटे और बल्ला क्रीज में रख दिया। शॉट खेलने की कोशिश भी नहीं की। ये सब सेकेंड के 10वें हिस्से में ही हो गया।

देवेंद्र बिशू धोनी को उन्हीं की तरकीब में चकमा देने चले थे, लेकिन धोनी की स्ट्रीट स्मार्टनेस के आगे उनकी एक न चली। इसकी अगली ही गेंद पर माही ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से दनदनाता हुआ चौका जड़ा। फिर विंडीज को जो मात दी, वो तो जगजाहिर है।

क्रिकेट अगर माइंड गेम है, तो महेंद्र सिंह धोनी इसके मास्टर माइंड। ये बात पिछले 12 साल में कई मर्तबा साबित हुई है। तकनीकी रूप से कम सक्षम धोनी का तेज दिमाग ही क्रिकेट के मैदान पर उनका सबसे बड़ा हथियार रहा है। बिशू की गेंद पर धोनी की ये समझदारी भी उसी का नमूना रही। गौरतलब है कि धोनी खुद कई बार बल्लेबाज को इस तरह की रणनीति में फंसा चुके हैं। कई बार विकेट के पीछे से गेंदबाज को वाइड गेंद फेंकने का इशारा कर बल्लेबाज को धोनी स्टम्प कर चुके हैं। बिशू धोनी को उन्हीं के जाल में फंसाना चाह रहे थे, जो मुमकिन नहीं हो सका।

बात धोनी की स्टम्पिंग की आई है, तो इसी मैच का एक ओर लम्हा ताजा कर लीजिए। आखिर विकेट के पीछे भी एमएसडी का जलवा कम नहीं है…

https://twitter.com/lKR1088/status/880874871806447616

Related posts

11 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More