29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूट के 90,500 रूपये बरामद

उत्तर प्रदेश

मथुरा: थाना क्षेत्र वृन्दावन सौ फुटा ओवर ब्रिज के नीचे आन्नद वाटिका की ओर जाने वाले रास्ते पर श्री मनीराम नि0 ग्राम राल थाना वृन्दावन जनपद मथुरा से 01 लाख रूपये लूट की घटना के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 549/17 धारा 392/506 भादवि बनाम 02 पुरूष व 01 महिला अज्ञात पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।

दिनांक 18.06.2017 को सायं थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त लूट के 90500 रूपये बरामद हुए। पुलिस पार्टी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनक विरूद्ध गुजरात व मथुरा के थाना वृन्दावन पर लूट, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं।
इस संबंध में थाना वृन्दावन पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.मंगल सिंह उर्फ किशोर नि0 कुबेर नगर थाना कुबेर नगर जनपद सूरत, गुजरात
2.लटूरा नि0 कुबेर नगर थाना कुबेर नगर जनपद सूरत, गुजरात
3.लाली देवी पत्नी मंगल सिंह उर्फ किशोर नि0 कुबेर नगर थाना कुबेर नगर जनपद सूरत, गुजरात
बरामदगी
1.लूट के 90500 रूपये
2.एक तमंचा 315 बोर, तीन जीवित कारतूस व एक खोखा कारतूस

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More