35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

डॉ महेश शर्मा ने “भारतीय कला में सलिल क्रीडाएं एवं सद्यस्नाता नायिका” पुस्तक का विमोचन किया

Dr. Mahesh Sharma releases the book “Bhartiya Kala Mein Salil Kridayen Evam Sadyahsnata Nayika”
देश-विदेशपर्यटन

नई दिल्ली: केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित समारोह में डॉ क्षेत्रपाल गंगवार और श्री संजीब कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक “भारतीय कला में सलिल क्रीडाएं एवं सद्यस्नाता नायिका” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह हिन्दी में लिखी गयी एक कला पुस्तक है जो  मूल अनुसंधान पर आधारित है जिसे कुछ दशकों के बाद राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा प्रकाशित किया गया है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संतोष कुमार गंगवार ने इस समारोह की अध्यक्षता की।

      इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि हमारे कलाकार, लेखक, मूर्तिकार और साहित्यिक व्यक्ति हमारी महान संस्कृति के सच्चे दूत हैं। उन्होंने जनता और विशेष रूप से शोध विद्वानों के लिए ऐसी मूल्यवान पुस्तक लिखने के लिए दोनों लेखकों को बधाई दी। अपने संबोधन में, श्री संतोष कुमार गंगवार ने भी दोनों लेखकों के साथ-साथ राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रयासों की भी सराहना की।

      भारतीय कला को उजागर करने के लिए लिखी गई इस पुस्तक में जल खेलों (सलील क्रीडाओं) का वर्णन किया गया है। कला का यह रूप पुरातन काल से ही भारतीय कला का हिस्सा रहा है। साहित्यिक स्रोत और पुरातात्विक साक्ष्य यह सिद्ध करते हैं कि यह हमेशा कलाकारों और साहित्यिक लोगों का यह प्रिय विषय रहा है। भारत की लगभग सभी प्रसिद्ध कला विधाओं में इस प्रकार की मूर्तियां और पेंटिंग मिलती हैं।

Related posts

4 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More