34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में पिछले 13 दिनों से लगातार 30,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए गए

देश-विदेशसेहत

निम्न दैनिक नये मामलों के साथ रिकवरी में तेज वृद्धि का परिणाम सक्रिय मामलों में निरंतर कमी तथा निम्न मृत्यु दर के रूप में आया है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या आज 97.5 लाख (97,40,108) के करीब पहुंच गई है। भारत की कुल रिकवरी विश्व में सर्वाधिक है

बढ़ती रिकवरी से आज रिकवरी दर भी सुधर कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई।

भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले 2,81,667 हैं जो भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.77 प्रतिशत है।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 10.09.38 AM.jpeg

राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुरूप, सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 10.07.00 AM.jpeg

दैनिक नये मामले पिछले 13 दिनों से 30,000 से कम रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 22,273 नये मामले दर्ज किए गए।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 9.57.19 AM.jpeg

पिछले 29 दिनों से देश में रोजाना स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नये मामलों की तुलना में अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 22,274 मामलों की रिकवरी हुई तथा उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 10.01.59 AM.jpeg

रिकवर हो चुके नये मामलों का 73.56 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं।

केरल ने 4,506 रिकवर हो चुके नये मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में 1,954 व्यक्ति रिकवर हुए, जबकि महाराष्ट्र में 1,427 व्यक्ति स्वस्थ  हुए।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 9.52.25 AM.jpeg

10 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 79.16 प्रतिशत नये मामले हैं।

केरल ने 5,397 मामलों के साथ सर्वोच्च दैनिक नये मामले दर्ज किए। 3,431 नये मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पश्चिम बंगाल ने 1,541 नये मामले दर्ज किए।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 9.49.29 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों के दौरान 251 मौतें दर्ज की गई हैं।

कोविड से होने वाली हालिया मौतों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की 85.26 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (71) मौतें दर्ज की गईं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान क्रमशः 31 और 30 हालिया मौतों के साथ इसके बाद रहा।

WhatsApp Image 2020-12-26 at 9.50.48 AM.jpeg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More