39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

टोक्यो में प्रवासियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर केक काटकर राज्य स्थापना दिवस मनाते हुए: श्री प्रेम चन्द अग्रवाल

टोक्यो में प्रवासियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर केक काटकर राज्य स्थापना दिवस मनाते हुए: श्री प्रेम चन्द अग्रवाल
उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल जी ने अपने संसदीय अध्ययन भ्रमण के दौरान जापान की राजधानी टोक्यो में प्रवासियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर केक काटकर राज्य स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर टोक्यो में उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सभी ने अध्यक्ष जी का अभिवादन किया और कहा कि पहली बार उन्हें ये मौक़ा मिला है कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष हम लोगों के बीच उपस्थित हैं हमें अपने उत्तराखंड पर गर्व है और कामना करते हैं कि उत्तराखंड ख़ूब तरक़्क़ी करे।

इस अवसर श्री अग्रवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रवासियों द्वारा उत्तराखंड निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का अपने-अपने स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए तभी हमारा उत्तराखण्ड विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रवासियों द्वारा गढ़वाली एवं कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। एवं लोगों द्वारा विधान सभा अध्यक्ष जी की लम्बी उम्र और हमेशा ऊर्जावान बने रहने की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
टोक्यो में आयोजित कार्यक्रम को जापान उत्तराखण्ड संगठन के सलाहकार श्री रामरतन रतुड़ी, संगठन अध्यक्ष इन्दिरा भट्ट, संगठन उपाध्यक्ष जीना जी, संगठन सचिव भुवन जी, मयंक डबराल, जोशी जी, सचिन नौटियाल, गोपाल सिंह, रोमेश डबराल, विपिन सेमवाल एवं अन्य प्रवासीयों ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More