26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जापान से आये भू-स्खलन प्रबन्धन विशेषज्ञ दल के साथ प्रदेश के वन मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत

उत्तराखंड

देहरादून:देहरादून स्थित एक होटल में एक जापानी भू-स्खलन प्रबन्धन विशेषज्ञ दल ने वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत से मुलाकात की।   वन मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत द्वारा जापान से आये दल के साथ विचार-विमर्श किया गया, तथा उनके द्वारा उत्तराखण्ड में land-slides के उपचार के लिए उपयोग होने वाली नवीनतम जापानी तकनीकों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुछ दशकों में जापान द्वारा सभी प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से होनेवाले नुकसान के समाधान के क्षेत्र में की गयी प्रगति एवं अधिकतम तकनीकी विकास के सम्बन्ध विश्व परिचित हुआ है। जिसे देखते हुए भारत एवं उत्तराखण्ड तथा सभी हिमालयी राज्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रबन्धन में अन्य तकनीकों से परिचित होने के लिए जापान से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

डाॅ0 रावत ने कहा कि जापान, भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड सरकार के मध्य माह अगस्त, 2016 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में भू-स्खलन क्षेत्रों के उपचार के लिए नयी जापानी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाना सुनिश्चित हुआ। इस परियोजना को JICA Technical Cooperation Project for Management of Land-slides in Forest Areas  कहा गया है। यह परियोजना पूर्णतया ग्रांट के रूप में है, तथा इस परियोजना पर होने वाला तकनीकि सहयोग, प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का भ्रमण आदि पर होने वाला व्यय जापान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।पर्वतीय राज्य होने के कारण land-slides उत्तराखण्ड के लिए बड़ी समस्या हैं। land-slides के कारण न केवल सड़के तथा मूलभूत संचार सेवाऐं दुष्प्रभावित होती है, अपितु वन क्षेत्रों पर भी इनका बुरा प्रभाव पड़ता है। यह परियोजना वन विभाग की क्षमता के विकास पर राज्य में वन क्षेत्रों के अन्तर्गत संदक.ेसपकमे की समस्या का बेहतर तरीके से प्रबन्धन करने में सहायक होगी। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को जापान द्वारा land-slides से सम्बन्धी आपदाओं के प्रबन्धन करने की आधुनिकतम तकनीक की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस सम्बन्ध में जापान से विशेषज्ञों का एक दल देहरादून आया हुआ है, जिसने परियोजना पर काम करना प्रारम्भ कर दिया है। वनमंत्री से मिलने वाले इस जापानी दल में Mr. Toru Uemachi, Senior Representative, Mr. Vineet Sarin, Additional Chief Development Specialist, Mr. Hiroshi, Programme Specialist] Mr. Yuji Shigefuji, JICA HQ, Tokyo] Mr. Shingo Kitaura, Chief Advisor Ms. Saori, Coordinator, Mr. HumihikoYokoo, Team Leader, Short Term Expert, Mr. Takashi Hara, Short Term Expert, Mr. Tokuda, Short Term Expert विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं।

मा0 वन मंत्री जी द्वारा जापानी प्रोजेक्ट को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने पर सहमति दी गयी ताकि परियोजना का संचालन सफलतापूर्वक सम्भव हो सके। वन मंत्री ने परियोजना के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में श्री अनूप मलिक, मुख्य परियोजना निदेशक, जायका परियोजना भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More