24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अहमदगढ़ क्षेत्र में 6 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गयी लाइसेंसी पिस्टल व 29500 रूपये व जेवरात बरामद

उत्तर प्रदेश

बुलन्दशहर: थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा ग्राम ढकनगला मे हुई डकैती में संलिप्त बदमाशों की सूचना पर पापडी तिराहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया 01 लाईसेंसी पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस, 29500 रूपये, जेवरात, अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुए ।
अभियुक्त अरविन्द शातिर किस्म का अपराधी है जो थाना अहमदगढ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी (एचएस नं0-30ए) भी है तथा पूर्व मे भी लूट, बलात्कार जैसे अपराध मे जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-हसमूद्दीन उर्फ हस्सू निवासी ढकनगला थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर। हाल पता-राजीव विहार ए-ब्लाॅक, निकट बांके विहारी मन्दिर थाना बेगमपुर दिल्ली।
2-ओमवीर निवासी बुद्धविहार फेस-2, म0नं0 ए-464 श्याम कालौनी थाना बेगमपुर दिल्ली।
3-धर्मेन्द्र उर्फ रवि निवासी म0नं0 403एफ मंगोलपुरी थाना मंगोलपुरी दिल्ली।
4-जीत निवासी झुग्गी 300 जहांगीरपुरी थाना जहांगीरपुरी दिल्ली।
5-अरविन्द निवासी ढकनगला थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।
6-राजेन्द्र उर्फ जोगेन्द्र निवासी ग्राम जडौदा रसूलपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
बरामदगी
1.लूटा गया 01 लाईसेंसी पिस्टल 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस, 29500 रूपये नकद, 02 जोडी चांदी की पाजेव, बिछुए चांदी के (सम्बन्धित मु0अ0सं0-215/17 धारा 395 भादवि थाना अहमदगढ)
2.02 तमंचे 315 बोर मय 05 जिन्दा कारतूस।
3.एक युवा नं0 डीएल-3सीसीएम-0981
4.एक बाईक सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर।
अभियुक्त अरविन्द का आपराधिक इतिहास-
1-मु0अ0सं0-253/2010 धारा 392,411,120बी भादवि थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
2-मु0अ0सं0-284/2010 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर।
3-मु0अ0सं0-45/2015 धारा 376,506 भादवि थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।
4-मु0अ0सं0-518/2012 धारा 307 भादवि थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।
5-मु0अ0सं0-48/2015 धारा 110जी थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।
6-मु0अ0सं0-15/2011 धारा 3(1) यूपी गुण्डा अधि0 थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।
7-मु0अ0सं0-215/2017 धारा 395 भादवि थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More