चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मरीजों की सुविधा एवं उचित उपचार के मद्देनजर राज्य के नागरिक अस्पतालों के 2 किलोमीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के निर्देश दिये है।
विज ने सोमवार को यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिये है। इसमें विभाग के प्रधान सचिव श्री अमित झा, महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों पर 180 करोड़ रुपये वार्षिक खर्च कर रही है। इसके तहत काम कर रहे कर्मचारियों की अधिकतर मांगे पहले ही पूरी की जा चुकी है। इनमें कर्मचारियों के वेतनमान में पहले 5 प्रतिशत तथा बाद में 3 प्रतिशत दूसरी बढोतरी की गई है। इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों के 7 वें वेतन आयोग के अनुसार 14.29 प्रतिशत वेतन वृद्घि की अनुशंसा भी पहले ही की जा चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हड़ताल पर गये एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस दिया जा चुका है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाईन कर ली है। इसके बावजूद जो कर्मचारी काम पर नही लोटे हैं, उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मरीजों को दिक्कत न हों इसके लिए नई भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए है।
खास खबर