36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उतरौला: पुलिस कार्यवाही में 01 लाख रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर: थाना उतरौला पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गैड़ास बुजुर्ग के आगे बड़ी नहर पुल पर संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, आरक्षी ओमप्रकाश यादव एवं आरक्षी नासिर मोहम्मद घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में पुरस्कार घोषित अपराधी निजामुद्दीन उर्फ राजू घायल हो गया एवं 02 बदमाश भाग गये, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षक संन्तोष कुमार सिंह, आरक्षी ओमप्रकाश यादव, आरक्षी नासिर एवं घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 06 खोखा कारतूस 32 बोर, 01 तमन्चा 12 बोर, 01 जीवित, 06 खोखा कारतूस, लूट के 20 हजार रू0 नगद व 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास आदि के 34 अभियोग पंजीकृत हैं एवं मु0अ0सं0 16/2018 धारा 395/412 भादंवि     में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 01 लाख रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना उतरौला पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    निजामुद्दीन उर्फ राजू निवासी मथुराबाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर।
बरामदगी
1.    01 पिस्टल 32 बोर, 06 खोखा कारतूस 32 बोर
2.    01 तमन्चा 12 बोर, 01 जीवित व 06 खोखा कारतूस
3.    लूट का 20 हजार रू0 नगद
4.    01 मोटरसाईकिल

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More