34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अहरौला: पुलिस कार्यवाही में 40-40 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

आजमगढ़: थाना अहरौला पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कटान बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान महराजगंज कस्बे से ओर से आ रहे मोटरसाईकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों नें पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आरक्षी अविनाश यादव घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में 02 पुरस्कार घोषित अपराधी घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस, 01 तमन्च 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस, 850 रू0 नगद व 01 मोटरसाईकिल बरामद हुई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.08.2018 को क्षेत्रान्तर्गत स्थित पकड़ी चैक पर मिष्ठान व्यवसायी श्री जितेन्द्र उर्फ नाटे निवासी मतलूबपुर थाना अहरौला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 40-40 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है। दोनों अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना अहरौला पर अभियुक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.    सचिन पाण्डेय उर्फ आकृति पाण्डेय निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया।
2.    सुजीत तिवारी निवासी युवराजपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

1.    01 .32 बोर पिस्टल, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस
2.    01 तमन्चा 315 बोर, 01 जीवित व 01 खोखा कारतूस
3.    01 मोटरसाईकिल व 850 रू0 नगद

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More