देहरादून: विश्व श्रम दिवस पर राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि प्रदेश व देश के विकास में श्रमिकों की महती भूमिका है। यह दिवस श्रमिकों को संगठित होने तथा उन्हंे अपने हितों के प्रति जागरूक रहने का स्मरण दिलाता है।
राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि श्रमिक संगठित होकर अपने दायित्वों का निर्वह्न करते हुये अपने हितों के प्रति जागरूक रहें और प्रदेश तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास की दृष्टि से श्रमिक शक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है।