31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पत्नी के लिए किया हवाई जहाज का हाईजैक

देश-विदेश

साइप्रस: मिस्र के एक हवाई जहाज को हाइजैक कर लिया गया है। इस विमान में अभी 81 लोग सवार थे। बाद में इस जहाज में मौजूद सभी यात्रियों को

आतंकी ने छोड़ दिया जबकि पांच विदेशी नागरिकों के साथ-साथ, जहाज के क्रू मेंबर और पॉयलट को बधंक बना कर रखा है। हाइजैक करने के बाद विमान को लारनाका एयरपोर्ट पर उतारा गया। मिस्र के मीडिया के मुताबिक व्यक्ति ने जहाज अपनी पत्नी के लिए हाईजैक किया था। इजिप्ट की मीडिया के मुताबिक प्लेन को हाइजेक करने वाले की पहचान इब्राहिम सामहा के रूप में की गई है। इब्राहिम सामाहा खुद मिस्र का रहना वाला है। इब्राहिम की उम्र 27 व 28 के बीच में हैं। वह प्लेन की सीट नंबर 38 के पर बैठा हुआ था। पर अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मिस्र का विमान MS181 के अपहरणकर्ता इब्राहिम समाहा ने साइप्रस में राजनीतिक शरण की मांग की। वहीं साथ ही अपनी पत्नी को भी देखने की मांग रखी है। वहीं साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनसतासियादिस ने विमान अपहरण के बारे में कहा कि विमान अपहरण का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज को हाइजैक करने वाला व्यकित आतंकवादी नहीं है। वो एक मूर्ख है। आतंकवादी पागल होते हैं वो बेवकूफ नहीं होते हैं। यह व्यक्ति बेवकूफ है।

यह मिस्र का घरेलू यात्री विमान था। यह सुबह एलेक्जेंड्रिया से काहिरा के लिए रवाना हुआ था। परन्तु उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसकी दिशा बदल कर इसे साइप्रस ले जाया गया। साइप्रस सरकार ने अपहरणकर्ता से मांगे रखने और आपसी बातचीत करने की भी पेशकश की थी परन्तु उसने कोई मांग नहीं रखी। बाद में उसने महिलाओं तथा बच्चों को रिहा कर दिया था।

कुछ देर बाद उसने 4 विदेशी नागरिकों तथा 7 क्रू मेम्बर्स को छोड़ कर बाकी सभी को रिहा कर दिया। बाद में उसने विमान में ही सवार एक अन्य युवती को चिट्ठी देने की शर्त रखी तथा साइप्रस में शरण देने की मांग की। अभी भी अपहरणकर्ता से बचे हुए यात्रियों तथा क्रू मेम्बर्स की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More