40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुएः मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह

उत्तराखंड
देहरादून: दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाया जायेगा। इस दिन एक से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को कृमि निवारण गोली ‘‘एलबंडाजोल‘‘ खिलाई जायेगी। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बुधवार को सचिवालय में राज्य के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियाें की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि 30 प्रतिशत बच्चों में पेट के कीड़े पाये जाते हैं। इससे बच्चों में एनीमिया, चिड़चिड़ापन, कुपोषण आदि की संभावना रहती हैं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस पर स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बस स्टैंड, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित सभी एकत्रित होने वाले स्थानों पर बच्चों को दवा खिलाई जाय। इसके लिये अभिभावकों को भी जागरूक किया जाय। पल्स पोलियों अभियान की तरह मोबाइल टीमें भी बनाई जायं। मानिटरिंग के लिए अधिकारियों की भी टीम बनाई जाय। प्रयास किया जाय कि कोई भी बच्चा कृमि निवारण गोलियां खाने से वंचित न रह जाय। इसके बाद 15 फरवरी को माप अप रांउड में छूटे हुए बच्चों को भी दवा दी जाय।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More