34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ओगलभट्टा सुभाषनगर में विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास करते हुएः मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को ओगलभट्टा, सुभाषनगर में आयोजित कार्यक्रम में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुल 23 करोड़ 48 लाख रूपए की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 5 करोड़ 94 लाख की योजनाओं का लोकार्पण हुआ जबकि 17 करोड़ 54 लाख रूपए की योजनाओं का शिलान्यास हुआ। अधिकांश योजनाएं आंतरिक मार्गों के निर्माण, सुधारीकरण व नालियों के निर्माण से संबंधित हैं।

इस मौके पर आयेाजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब की कीमत पर नहीं बल्कि गरीब के साथ स्मार्ट सिटी बनाना चाहती है। देहरादून में कचरा निस्तारण की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने नगर निगम को कचरा उठाने के लिए छोटी गाडि़यां उपलब्ध करवाई हैं। इसके अतिरिक्त अंडरग्राउन्ड सार्वजनिक डस्टबीन बनाने के लिए नगर निगम को 1 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध करवा रखी है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने हमारी सरकार सबको साथ लेकर विकास के रास्ते पर चलने में विश्वास करती है। लोगों को पेंशन हक के तौर पर दी जा रही है। हमने वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि को चारसौ रूपए से बढ़ाकर आठ सौ रूपए किया है। उŸाराखण्ड ऐसा राज्य हैं जहां कई तरह की पेंशने प्रारम्भ की गई हैं। किसान, शिल्पकार, पत्रकार, पुरोहित, मौलवी, काम के दौरान अपंग हुई महिलाएं, विक्षिप्त व्यक्ति की पत्नी को भी पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है। अब हम परिस्थितियोंवश अकेली रह रही महिलाओं को भी पेंशन दे रहे हैं।  मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना में हमारे बुजुर्ग सम्मान के साथ अपने तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकते हैं। रोड़वेज में बुजुर्ग निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। जल्द ही दून अस्पताल में इंद्रम्मा केंटिन खोलने जा रहे हैं। विधवा की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपए की सहायता दी जा रही है। हम पुलिस में 1800 महिला कान्सटेबिलों की भर्ती करने जा रहे हैं। पीआरडी में 30 प्रतिशत महिलाएं होंगी। हम 30 हजार नौजवानों को नौकरी देने की योजना पर काम कर रहे हैं।
केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री रावत के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। परंतु इस विकास में गरीबों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। अनेक नई पहले की गई हैं जो कि उŸाराखण्ड में विकास की नई परिभाषाएं गढ़ेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More