36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विकासनगर के नगर पालिका टाउनहाॅल में आयोजित कार्यक्रम में नई योजनाओं का शिलान्यास करते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
देहरादून: शुक्रवार को विकासनगर के नगर पालिका टाउनहाॅल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 42 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण व 104 करोड़ रूपए की नई योजनाओं का शिलान्यास किया।

शिलान्यास की गई योजनाओं में प्रमुख रूप से हरबर्टपुर में संयुक्त चिकित्सालय, ढकरानी में 5$5 एमवीए सबस्टेशन, नम्बरपुर लांघा मोटर मार्ग शीतला नदी पर दो लेन पुल, शामिल हैं। मुख्यमंत्री नेे राज्य के ग्रामीण खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता विकासनगर में कराए जाने की बात कही। साथ ही कबड्डी के उच्च स्तरीय मैदान के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति की भी घोषणा की। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए गुणवŸाापरक शिक्षा, पर्वतीय खेती व हस्तकला के संवर्धन को विशेष प्राथमिकता देनी होगी।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। हम अपनी धार्मिक यात्राओं, संस्कृति को पर्यटन के माध्यम से लोगों की आजीविका से जोड़ रहे हैं। हमारे प्रत्येक काम का उद्देश्य उत्पादकता का होना चाहिए। उŸार प्रदेश में प्रत्येक 30-32 लाख की आबादी के पीछे एक पोलिटेक्नीक है जबकि उŸाराखण्ड में 1 लाख 17 हजार की आबादी के पीछे एक पोलिटेक्नीक है। परंतु हम जितना निवेश कर रहे हैं, उतना प्रतिफल नहीं मिल रहा है। हमें प्रदेश के भविष्य को सुधारने के लिए शिक्षा का वातावरण तैयार करना होगा। इस वर्ष अगस्त तक हम प्रत्येक हाई स्कूल, इंटरकाॅलेज में अध्यापक उपलब्ध करवा देंगे। प्रदेश के विकास के लिए तीन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। पहला, शिक्षा में गुणवŸाा सुधारनी होगी। इसके लिए जरूरी होने पर कठोर निर्णय लेने होंगे। अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देना चाहिए। दूसरा, खेती के संरक्षण व संवर्धन के लिए इसमें नई व आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा। हमने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक किसान के खेत का साॅयल हेल्थ कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। हमने बीज बदल का अभियान भी चलाया है। हमें विज्ञानसिद्ध बातों को खेती में अपनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। तीसरा, प्रदेश की हस्तकला को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। हम 2 हजार क्राफ्ट वूमेन व 1 हजार क्राफ्टमेन तैयार कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में समृद्ध शिल्पकला है परंतु इसकी पहचान नहीं बना पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं होगा जिसे कि किसी ना किसी सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कवर नहीं किया गया हो। हमने किसानों, शिल्पकारों, कलाकारों, पुरोहितों(मौलवियों व पादरियो सहित), वृद्धो, ंिवधवाओं, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्नियों, विकलांग बच्चों को जन्म से ही पेंशन का प्राविधान किया गया है। कन्या के जन्म पर 5 हजार रूपए की एफडी कराई जाएगी। विवाह के समय 5 हजार रूपए की राशि उक्त कन्या को प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आगामी एक-दो वर्षों को महिलाओं व बुजुर्गों के लिए समर्पित करने का निश्चय किया है। प्रत्येक थाने में एक महिला इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। एक हजार से अधिक महिला कान्स्टेबिल की भर्ती की जाएगी। पीआरडी व होमगार्ड में भी महिलाओं का प्रतिशत 3-4 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। हम सभी वर्गों तक पहंुचने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय विधायक नवप्रभात ने कहा कि आज लोकार्पित व शिलान्यास की गई योजनाओं से क्षेत्र में आधारिक अवसंरचना का विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए व्यापार व व्यवसाय को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने सीएम के सम्मुख क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए विधायक निधि से उन्होंने 1 करोड़ 30 लाख रूपए माइक्रो बूस्टर लगाने व पेयजल लाईनों के विस्तार के लिए दिए हैं। परंतु पेयजल समस्या के निवारण के लिए पेयजल लाईनों की वितरण प्रणाली का पुनगर्ठन किया जाना आवश्यक है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More