23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उपराष्ट्रपति ने श्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

देश-विदेश

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री कुमार छात्र आंदोलन के समय से लेकर संसद तक अनेक वर्षों तक उनके महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता थे। उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था।

उपराष्ट्रपति का संदेश निम्नानुसार है –
“संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे सदमा लगा है और मैं काफी दुःखी हुआ हूं।
श्री कुमार छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक की जीवन यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे वे एक समर्पित राष्ट्रवादी, विख्यात और प्रिय नेता तथा एक विशिष्ट राजनेता थे।

एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता के रूप में  उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था। उत्कृष्ट कार्यकाल और सार्वजनिक जीवन में उनके कार्यों की लंबी सूची हमारे देश के लिए उनकी निःस्वार्थ सेवा के प्रमाण हैं।

उनके निधन से भारतीय लोकतंत्र और राज्यव्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई है। मेरी प्रार्थना है कि परमात्मा उनके परिजनों, दोस्तों और प्रियजनों को इस अत्यंत कठिन समय से उबरने की शक्ति और साहस प्रदान करें।

श्री अनंत कुमार को हमेशा याद किया जाएगा और उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए संजोकर रखा जाएगा। उनका जीवन चिरकालिक ज्योति के समान आने वाले लंबे समय तक देश सेवा करने वाले लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More