27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पेशावर कांड की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों का स्मरण करते हुए: मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर इसके नायक वीर

चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों का स्मरण करते हुए, देश की आजादी में उनके योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड भारत की आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण लड़ाई थी, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधारशिला रखी। यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी सत्ता से बगावत के कारण वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को लम्बे कारावास की सजा हुई, लेकिन यह सजा भी उनकी देशभक्ति को डिगा नही पाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेशावर क्रांति के बाद वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राष्ट्र के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पंक्ति में खड़े हो गये।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More