Supreme Court का बड़ा फैसला, शादीशुदा महिलाओं को 500 ग्राम तक सोने पर भी बताना होगा कहां से आया ये गोल्ड

HR Breaking News (Mahilaye kitna gold rakh sakti hai) सोना भारत में पारंपरिक गहनों के लिए धातु है। महिलाएं अपने श्रंगार में सोने के आभूषण धारण करती हैं। ऐसे में महिलाओं को सोने के रखने को लेकर कुछ छूट भी मिलती है। वहीं, इन छूट के साथ भी कुछ नियम है। अगर आपके पास भी सोना है तो सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आपको पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

500 ग्राम से कम सोना हुआ तो भी बताना होगा स्रोत (Married woman gold storage rules)

सोने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है। अक्सर सुनने में आता है कि महिलाओं के पास 500 ग्राम तक सोना है तो कोई टेंशन की बात नहीं है, हालांकि ऐसा नहीं है। महिलाओं के पास अगर 500 ग्राम से कम सोना है तो भी सोना कहां से आया, इसकी जानकारी देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई के दौरान इस बात को स्पष्ट किया है। अब तक माना जा रहा था कि अगर महिला के पास 500  ग्राम तक सोना है तो वह बिना स्रोत के भी वह सोना रख सकती हैं।

500 ग्राम तक सोना नहीं होता जब्त (Gold Rule Update)

दरअसल देश में एक नियम काफी समय से चल रहा है। इसके अनुसार अगर किसी शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना है और आयकर विभाग की छापेमारी घर पर होती है तो इस सोने को आयकर विभाग की तरफ से जब्त नहीं किया जा सकता है। इस नियम को लोग समझते हैं कि अगर 500 ग्राम तक सोना जब्त नहीं होगा तो इसके संबंध में कोई स्पष्टीकरण भी नहीं देना होगा। परंतु, इसपर सुप्रीम कोर्ट ने तस्वीर क्लियर कर दी है। 

Supreme Court ने किया सब क्लीयर

इस नियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हर चीज क्लीयर कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि जब्त न करना और  इसका मालिक होना दोनों अलग-अलग बाते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि पूछा ही नहीं जा सकता कि आपके पास इस सोने का क्या स्रोत है, कहां से खरीदा है। 

इस मामले में आया स्पष्टीकरण (Supreme Court Rule)

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में बिहार की एक पूर्व अफसर के मामले में यह बात कही गई है। अफसर पर भ्रष्टाचार का आरोप था। इस दौरान अफसर की तरफ से 500 ग्राम सोने वाले नियम का हवाला देते हुए बचने का प्रयास किया गया था, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से नियम को क्लीयर कर दिया है। 

कितना सोना नहीं हो सकता जब्त (Ghr me sona rkhne k niyam)

सोने की जब्ती को लेकर अलग अलग नियम है। इसमें शादीशुदा महिला के लिए अलग नियम, पुरुष व अविवाहित महिला के लिए अलग लीमिट है। इस लीमिट का सोना आयकर विभाग जब्त नहीं कर सकता है। हालांकि, इसका स्रोत जरूर पूछ सकता है। 

कितना सोना नहीं किया जा सकता जब्त
शादीशुदा महिला 500 ग्राम
अविवाहित महिला 250 ग्राम
पुरुष 100 ग्राम

कितना सोना रख सकते हैं? (ghar me kitna sona rkhe)

अब सवाल उठता है कि सोना कितना रखा जा सकता है। इसको लेकर साफ नियम है कि कोई भी लीमिट तय नहीं है। आप जितना चाहे, उतना सोना रख सकते हैं। आपको इसके लिए रसीद रखनी होगी, आपकी आय वैध होनी चाहिए। यानी सब कुछ एक नंबर में होना चाहिए, कोई हेराफेरी नहीं होनी चाहिए। 

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Rule) के फैसले का क्या है सही अर्थ?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Supreme Court Verdict) का साफ शब्दों में अर्थ समझें तो यही है कि आपके पास अगर कितना भी सोना है तो आपको उसका स्रोत पता होना चाहिए। इसमें जब्ती को लेकर पुराना नियम वैसे का वैसा है। हालांकि, आपके पुराने गहनों की रसीद आदि नहीं होने पर आप संतोषजनक स्रोत के बारे में बताए। जरूरी नहीं है कि आपके पास पुराने और पैतृक गहने हैं उनके बिल भी दिखाने होंगे। हर किसी से गहनों का हिसाब भी नहीं मांगा जाना है। आम आदमी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुराने गहने या नए गहने के बिल है तो संभाल कर रखें। शादी के कार्ड या विरासत में मिले कागजात सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button