25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान तथा उनके हित में अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के उत्थान तथा उनके हित में अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को विकास के लाभ दिलवाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभी भी गरीबों के लिए और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने यह विचार पूर्व राष्ट्रपति श्री ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम द्वारा भेजे गए एक पत्र के जवाब में व्यक्त किये। उन्होंने श्री कलाम द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास में रुचि दिखाने के लिए उनको धन्यवाद भी दिया। साथ ही, उन्होंने श्री कलाम को उत्तर प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में अपना प्रेज़ेन्टेशन देने के लिए अपने कार्यक्रम के विषय में सूचित करने का भी अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति श्री ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम ने विगत 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास की रूपरेखा पर प्रकाश डाला था। साथ ही, उत्तर प्रदेश के विकास के सम्बन्ध में उन्होंने एक विस्तृत आलेख भी संलग्न किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने उनके पत्र का जवाब देते हुए उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी चाही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More