कोविड -19 पर अपडेट

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों के दौरान, कुल 3,804 कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं। इस प्रकार, अब तक, कुल 1,04,107 रोगी कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19रोगियों के बीच ठीक (रिकवरी) होने की दर 47.99 प्रतिशत है। वर्तमान में 1,06,737 सक्रिय मामले हैं और सभी गहन चिकित्सा देखरेख में हैं।

आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नावेल कोरोनावायरस की जांच के लिए परीक्षण क्षमता बढ़ा दी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 498हो गई है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। पिछले 24 घंटों में1,39,485 नमूनों के परीक्षण किये गए। इस प्रकार अब तक जांच किये गए नमूनों की कुल संख्या 42,42,718 है।

मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी में सुरक्षित ईएनटी प्रथाओं के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। विवरण को https://www.mohfw.gov.in/pdf/ENTCOVID0306.pdf पर देखा जा सकता है

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देश और परामर्शके लिए नियमित रूप से देखें:https://www.mohfw.gov.in/ और@MoHFW_INDIA।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न technquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नncov2019@gov.inतथा @CovidIndiaSevaपर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोविड -19 के लिए  राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button