सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की संख्या बरकरार, चालान जुर्माना हो रहे बेअसर

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में आवरलोड वाहन नियमों को सख्ती से लागू किया गया है, लेकिन फिर भी प्रदेश में ओवरलोड वाहनों (haryana Overloaded vehicles) का कहर अब भी जारी है। अब भी प्रदेश में सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की संख्या बरकरार बनी हुई है, जिसके चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है और सड़को पर गड्ढ़े हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों से करोड़ो रुपए की लागत से बनी सड़कों को समय से पहले खराब कर रही है।
सड़क हादसों का बढ़ा खतरा
हरियाणा में ओवरलोड वाहनों (Overloaded vehicles in Haryana) का संचालन अभी चल रहा है। इन पर लगाम कसने के लिए चालान का नियम बनाया गया था, लेकिन अभी यह सिर्फ चालान तक सीमित रह गया है। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ओवरलोड वाहन नियमों (overloaded vehicle rules) का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ा है और सड़कों पर गड्ढे भी हो रहे हैं।
RTA सचिव ने कही ये बात
करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (National Highway-44 in Karnal) से इंद्री रोड तक रेत, डस्त और बजरी से भरे ओवरलोड वाहन खुलेआम दौड़ते हैं। मंडी सीजन में धान, गेहूं और पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रोलियां भी क्षमता से ज्यादा भार लेकर चलती हैं। 2026 में करनाल में ओवरलोड वाहनों से 10 से ज्यादा हादसे हो गए हैं। RTA सचिव के अनुसार करनाल में हर महीने ढाई सौ से ज्यादा ओवरलोड वाहनों को इंपाउंड या चालान किया जाता है।
बीते वर्ष की तुलना में बढ़े चालान
इस कार्रवाई से सवा करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जाता है। अंबाला में भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई (Action against overloaded vehicles) के बाद लगाम नहीं लग सकी है। शहर के अंदरूनी रास्तों और अंबाला-अमृतसर राजमार्ग पर ऐसा रोज होता है।
RTA सचिव का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में चालान बढ़ा दिए गए हैं।
पानीपत में जीटी रोड (GT Road in Panipat) और नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की बढ़ती आवाजाही प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
GT रोड पर नाके लगाकर होते है कार्रवाई
DSP यातायात के अनुसार GT रोड (Check post on GT Road) पर समय-समय पर नाके लगाकर कार्रवाई होती है, लेकिन फिर भी सड़कों का क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। ये आम वाहन चालकों की जान के लिए भी खतरा बना हुआ है। रेत, डस्ट और बजरी जैसी सामग्री से भरे वाहनों से कई बार सामग्री सड़क पर गिरती है, जिससे पीछे चलने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ता है। पराली की गांठो और कबाड़ से भरे वाहन सबसे ज्यादा जोखिम पैदा करते हैं।




