23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

यूपी महोत्सव में फिल्मी नृत्य के साथ ब्रज की होरी की मोहक छटा बिखरी

UP Film Festival with the dance of Braj seductive hue scattered Hori
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में निशातगंज स्थित राजकीय इण्टर कालेज के प्रांगण में चल रहे यूपी महोत्सव 2016 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में आज शाम अंकिता-स्वरा के फिल्मी नृत्य व ब्रज की होरी ने मंत्र मुग्ध किया।
स्ंागीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ स्वरा त्रिपाठी ने जरा इतना बता दे श्याम तेरा रंग काला क्यांे है गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। इसी क्रम में अंकिता बाजपेयी ने नगाड़े संग ढोल बाजे और थोड़ा सा पगला थोड़ा दीवाना पर सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की असंख्य तालियां अर्जित की।
कार्यक्रम में सुजीत अलबेला गु्रप के कलाकारो राजा, भोलू, अमन, राहुल, टींकू ने देवाश्री गणेशाय देवा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान गणेश जी की भक्ति का रसापान कराया। गणेश जी के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के पश्चात अर्चना, राहुल, सुजीत, राजा, भोलू, अमन, टींकू और राहुल ने कांहा वंशी बजाए राधा दौड़ी चली आए गीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में सुजीत और अर्चना ने संयुक्त रूप से घोंट दे गौरा भांग पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान शंकर के शान्त व रौद्र रूप के दर्शन करवाए। इसके अलावा सुजीत, अर्चना, राजन, राहुल ने रूक्मिणी सत्यभामा नृत्य नटिका के जरिए बुराई पर अच्छाई और घमण्ड न करने का संदेश दिया।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में सुहनी सिंह ने एक दंताय गीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। इसी क्रम में एंजेल प्रवीन और सुहानी सिंह ने संयुक्त रूप से नमस्ते इण्डिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशप्रेम की भावना का सूत्रपात किया। देशभक्ति से परिपूर्ण इस पेशकश के उपरान्त डा0 रूबी सिंह ने रात का समां झूमे चन्द्रमा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। इसके अलावा सनी सिन्हा, ओम कुमारी, गीता शुक्ला, डा रूबी सिंन्ह ने चलते चलते यूंही कोई मिल गया था गीत पर सम्मोहक नृत्य की छटा बिखेरी। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के विनोद कुमार सिंह, एन0बी0सिंह, हीरेन्द्र सिंह, कृष्णा नन्द राय के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More