26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को एन.सी.पी की सर्वोच्च प्राथमिकताः फौजिया खान

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उ0प्र0 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा आज दारूलशफा स्थित बी ब्लाक कामनहाल में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस के ‘‘राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन’’ को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रवादी

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती फौजिया खान पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर महिलाओ के सम्मान उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण केवल एन.सी.पी के माध्यम से ही हो सकता है और यह एन.सी.पी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मान्यता है कि नारी शक्ति ही देश को स्वर्णिम भविष्य प्रदान कर सकती है और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी इसके लिये कृत संकल्पित है। उन्होने कहा कि महिलाओ को बिना आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाये भारत के सुनहरे भविष्य की कल्पना करना असम्भव है। जब महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी तभी घर परिवार खुशहाल होगा। उन्होने उत्तर प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये महाराष्ट्र माॅडल पेश किया। जिसके अन्तर्गत एन.सी.पी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वयं सहायता समूह का गठन करके प्रदेश की कायाकल्प कर दी है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के.के. शर्मा ने कहा कि महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाये बिना राजनीतिक अधिकार की कोई उपयोगिता नही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर हमारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिला बहनो में अपने पैरो पर खड़े होने के लिये अपने बच्चो को सुनहरा भविष्य देने के लिये एक व्याकुलता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र के महिला सशक्तीकरण के माॅडल को अपनाकर समाज सेवा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की अपनी बहनो के इस आकुलता और आकाक्षाँ को मूर्त रूप प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि जब-जब भारत के समाज में नारी का सम्मान हुआ है तब-तब उस युग में सुख शान्ति और खुशहाली का माहौल बना है। जिस घर के अन्दर और जिस प्रदेश के अन्दर नारी दुःखी रहेगी उसको इन्साफ नही मिलेगा वह समाज व प्रदेश कभी भी सुखी व सम्पन्न नही रह सकता। उत्तर प्रदेश में आज महिला सुरक्षा एक गम्भीर समस्या है। राज्य सरकार का इस समस्या पर काबू पाना लगभग असम्भव सा लग रहा है क्योकि उनके पुलिस अधिकारी बेलगाम है।
महिला सम्मेलन को राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती सविता शिन्दे, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय व श्रीमती सोनल वासिकर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र मलिक, उमाशंकर यादव, खालिद मुनव्वर बेग, महराजदीन चैधरी, सुभाश भोरडे, डा0 आर.बी. लाल, श्रीमती कुसुम सिंह, डा0 रेशमा सिद्दीकी, श्रीमती ऊशा तिवारी, श्रीमती अनुराधा वर्मा, अरूण यादव एडवोकेट, डा0 पवन त्रिपाठी, अवध नरेश श्रीवास्तव, रामप्रीत शर्मा जिलाध्यक्ष लखनऊ, अब्दुल जब्बार जिलाध्यक्ष सहारनपुर, आयुश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More