37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

यूपी बोर्ड 10वीं तथा 12वीं का परिणाम धोषित, लडकियों ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट वाकई गौरव करने वाला है। 10वीं और 12वीं के इस बार के रिजल्ट में टॉप 5 में सिर्फ बेटियां हैं।हाईस्कूल में रायबरेली की सौम्या पटेल और इंटर में बाराबंकी की साक्षी वर्मा टॉपर हैं। दोनों ने 98% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

दोनों बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बंपर रहा है। हाईस्कूल में 87.66 प्रतिशत जबकि इंटर में 87.99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 2016 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68,21,869 (हाईस्कूल में 37,49,977, इंटर में 30,71,892) छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें से 7.42 लाख परीक्षार्थियों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी।

यूपी बोर्ड 10वीं में 87.66% और 12वीं में 87.99% छात्र पास हुए हैं। हाईस्कूल रेगुलर में 88 प्रतिशत और प्राइवेट में 75.07 प्रतिशत जबकि इंटरमीडिएट रेगुलर में 88.10 और प्राइवेट में 85.83 को सफलता मिली। नकल रोकने के लिए इस बार 31 संवेदनशील जिलों में कोडेड कॉपियों से परीक्षा कराई गई।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर बेटियां

  1. यूपी बोर्ड हाईस्कूल में सौम्या पटेल ने टॉप किया है। उन्होंने 98.67 प्रतिशत यानि 592 अंक हासिल किए हैं। सौम्या रायबरेली की रहने वाली हैं।
  2. इकरा और उमरा महमूद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.17 प्रतिशत यानि 589 अंक हासिल किए।
  3. निशा साहू, गरिमा और दीक्षा केसरवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.83 प्रतिशत यानि 587 अंक हासिल किए।
  4. प्रगति त्रिपाठी चौथे स्थान पर रही। उन्होंने 97.67 प्रतिशत यानि 586 अंक हासिल किए।
  5. कीर्ति सिंह 5वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.50 प्रतिशत यानि 585 अंक हासिल किए।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की टॉपर बेटियां

  1. इंटरमीडिएट में साक्षी वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 491 अंक हासिल किए और 98.20 प्रतिशत के साथ सबको पीछे छोड़ दिया।
  2. प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने ही क्रमश: 98% प्रतिशत यानि 490 अंक हासिल किए।
  3. दिव्यांशी और प्रेरणा वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने ही 97.80 प्रतिशत यानि 489 अंक हासिल किए।
  4. दिव्या अवस्थी और स्वाति तिवारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। दोनों ने ही 97.60 प्रतिशत यानि 488 अंक हासिल किए।
  5. अमृता सिंह, चित्रांशी, नीतू राजपूत और आयुषी सिंह संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहीं। सभी ने 97.40 प्रतिशत यानि 487 अंक हासिल किए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More