38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व का उद्घाटन करेंगे

देश-विदेश

नई दिल्ली: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व’ का उद्घाटन करेंगे। यह पर्व नई दिल्ली के इंडिया गेट लॉन नम्बर-6 में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2019 तक मनाया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे सम्मानित अतिथि होंगे। इस पर्व का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करना और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति और कला कुशलता को प्रोत्साहित करना है। यह पर्व शिक्षकों को कला तथा दृश्य कला में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है।

      केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सभी 25 क्षेत्रों की अपने क्षेत्र से अलग दूसरे राज्य के साथ तथा देश के साथ जोड़ी बनाई गई है। विद्यार्थी निर्धारित राज्य तथा देश की संस्कृति, परम्पराओं, वेशभूषा, कृषि, उद्योग, अर्थव्यवस्था, जलवायु तथा भौगोलिक स्थिति पर परियोजनाएं/प्रदर्शनियों की तैयारी करेंगे। इससे विद्यार्थियों को जोड़ी राज्यों की कला और संस्कृति तथा देश की कला और संस्कृति को समझने और विभिन्न संस्कृतियों के बीच पारस्परिक सम्मान की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा। इस चरण में प्रवेश करने से पहले विद्यार्थी विद्यालय/कलस्टर तथा क्षेत्र के स्तरों पर स्पर्धा करेंगे।

      यह महापर्व विद्यार्थियों को अपनी सृजन क्षमता, मौलिकता, कला-कुशलता आदि प्रदर्शित करने के लिए व्यापक मंच है। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी विभिन्न चुनौतियों, भाषायी तथा भौगोलिक सीमाओं की चुनौतियां पार करेंगे और राष्ट्रीय गर्व की मजबूत भावना विकसित करेंगे और महानगरीय दृष्टिकोण के साथ अपने क्षितिज का विस्तार करेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत – 2019 में प्रत्येक क्षेत्र के प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है-

विद्यार्थी 81
साथ जाने वाले शिक्षक

(02 संगत प्रदानकर्ता सहित)

08
संगीत प्रतियोगिता शिक्षक 02
कला प्रतियोगिता शिक्षक 04
प्रत्येक क्षेत्र से कुल प्रतिभागी 95
25 क्षेत्रों से कुल प्रतिभागी 2375

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व के घटक

I.  केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत

ए. गैर प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम

सांस्कृतिक मार्च-पास्ट (शोभायात्रा): उद्घाटन और समापन समारोह में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें (ए) राज्य की भाषा में 20 सेकंड का परिचय (बी) 40 सेकंड का राज्य का गीत और नृत्य प्रदर्शन (सी) पृष्ठभूमि में एक सतत मेडली बनाते हुए शिल्प कलाकृति शामिल है। उद्घाटन समारोह में दिल्ली क्षेत्र के विद्यार्थियों द्वारा इसे सभी राज्यों के लिए किया जाएगा और समापन समारोह में प्रत्येक क्षेत्र के जोड़े राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बी. प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम

i. समूह नृत्य: जोड़े राज्यों के विद्यार्थी अपने समकक्ष राज्यों के नृत्य प्रदर्शित करेंगे।

ii. समूह गीत: एक जोड़े राज्यों के विद्यार्थी अपने समकक्ष राज्यों के गीत प्रस्तुत करेंगे।

iii. ऑन द स्पॉट पेंटिंग: प्रतियोगिता के दिन जोड़े राज्यों के विषय दिए जाएंगे।

iv. एकल गीत: जोड़े राज्य का लोक गीत।

v. क्विजः युग्मित राज्य पर क्विज। इस प्रकार 12 जोड़े राज्यों के लिए 12 विजेता होंगे।

vi. शिल्पकृति / परियोजना का प्रदर्शन: विद्यार्थी युग्मित राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक सार को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शन और शिल्पकृतियां दिखाएंगे।

vii. अंग्रेजी वक्तृत्व: विद्यार्थियों को आवंटित राज्य से संबंधित विषय दिए जाएंगे।

viii. रचनात्मक लेखन: विद्यार्थियों को युग्मित राज्य के निर्दिष्ट पहलू के बारे में लिखना है।

ix. स्टोरी टेलिंग: विद्यार्थी आवंटित राज्य की लोक कथा तथा प्रसिद्ध लेखकों की कहानियों को सुनाएंगे।

x. एक भारतश्रेष्ठ भारत भाषा संगम: एक जोड़ी वाले राज्यों के विद्यार्थी स्पर्धी राज्य की भाषा में 100 वाक्य बोलेंगे, लिखेंगे और प्रदर्शित करेंगे।

सी.  जोड़े राज्य की यात्रा: आगामी सर्दी मौसम की छुट्टियों के दौरान युग्मित राज्यों में विद्यार्थियों की यात्रा।

II. अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

विद्यार्थी आवंटित देशों के अनुसार निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में स्पर्धा करेंगे:

i. समूह नृत्य (अंतर्राष्ट्रीय)

ii. समूह गीत (अंतर्राष्ट्रीय)

विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी:

iii. थिएटर

iv. एकल शास्त्रीय नृत्य

v. एकल वाद्य

III. विषय आधारित प्रदर्शनी

मानव संसाधन विकास मंत्री की इच्छा के अनुसार इस वर्ष एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व में 04 समकालीन विषय-आधारित प्रदर्शनों को शामिल किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र प्रति विषय दो प्रदर्शन तैयार करेंगे, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ को प्रदर्शित किया जाएगा। विषय इस प्रकार हैं:

तिथि विषय
31.10.2019 फिट इंडिया
01.11.2019 समग्र शिक्षा और जल सुरक्षा
02.11.2019 एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध
03.11.2019 स्वच्छ भारत

IV. केवीएस भाषा और साहित्य उत्सव

प्रतियोगी कार्यक्रम

i. स्पेल बी: अंग्रेजी अक्षर विन्यास प्रतियोगिता।

ii. वाद-विवाद-हिंदी विषय: विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण, विधायिका को मजबूत करेगा।

iii. वाद-विवाद-अंग्रेजी विषय: रिलिजन एण्ड पॉलिटिक्स शूड नॉट बी मिक्सड (धर्म और राजनीति को मिश्रित नहीं किया जाना चाहिए)

iv. क्विज: “महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन” विषय पर अंग्रेजी में क्विज कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

v. संस्कृत श्लोक का सस्वर पाठ: प्रतिभागियों द्वारा श्लोकों का चयन निम्नलिखित विषयों-  देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सामंजस्य, युवा/ महिला सशक्तीकरण या लोककथा से किया जाएगा।

vi. हिंदी काव्यपाठ: देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सामंजस्य, युवा / महिला सशक्तीकरण या लोककथा विषयों में प्रतिभागियों द्वारा कविता का चयन किया जाएगा।

V. केवीएस संगीत कला संगम

संगीत और कला शिक्षकों को कला तथा दृश्य कलाओं के माध्यम से उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष आयोजन।

प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम

i. संगीत गायन

ii. संगीत वाद्य

iii. कला – रचनात्मक कार्य

iv. कला-तकनीकी / लोक कार्य

v. कला – यथार्थवादी कार्य

vi. कला – कला/मूर्तिकला

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More