26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बक्सर में पैदा हुए दो अद्भुत बच्चों

देश-विदेश

बक्सर: बिहार के बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह शिवराजो देवी पत्नी छोटक सिंह निवासी गंगाढी धनसोई ने दो मुंहा बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर शिवराजो को बुधवार की रात में ही जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और सामान्य तरीके से प्रसव हुआ। जच्चा बच्चा दोनों सलामत हैं। फिर भी जच्चा बच्चा को पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।

दोनों बच्चे अद्भुत हैं। कमर से दोनों जुड़े हैं लेकिन सिर अलग-अलग है। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का है। शिवराजो के पति छोटक सिंह ने बताया कि इससे पहले उनकी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दे चुकी हैं। ये दोनों सामान्य हैं। अस्पताल में जन्मे विचित्र दो मुंहा बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर कोई बच्चे को देखकर चकित था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More