29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 70.75 करोड़ से अधिक

देश-विदेश

बीते 24 घंटों में 78,47,625 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 70.75 करोड़ (70,75,43,018) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,81,305 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 1,03,61,652
दूसरी खुराक 85,19,178

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 1,83,32,680
दूसरी खुराक 1,37,23,058

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 28,18,69,377
दूसरी खुराक 3,73,18,560

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 13,91,24,251
दूसरी खुराक 5,97,18,690

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक 9,08,69,866
दूसरी खुराक 4,7706,706
कुल 70,75,43,018

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 39,114 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,64,051 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EYO3.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 73 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 37,875 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003EC43.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,91,256 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.18% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OPFH.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 117,53,745 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53,49 करोड़ (53,49,43,093) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 75 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.49 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर कम होकर 2.16 प्रतिशत है। लगातार पिछले 9 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 93 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005RTRU.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More