40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 91 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

देश-विदेशसेहत

पिछले 24 घंटों में 72,51,419 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 91 करोड़ (91,54,65,826) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 88,75,020 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,74,089
दूसरी खुराक 89,46,803
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,55,901
दूसरी खुराक 1,51,44,069
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 37,03,90,293
दूसरी खुराक 9,06,64,628
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 16,19,93,955
दूसरी खुराक 7,93,41,865
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,26,93,150
दूसरी खुराक 5,75,61,073
कुल 91,54,65,826

पिछले 24 घंटों में 29,639 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,50,886 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.93% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UNCH.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 100 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 18,346 नए मरीज सामने आए हैं।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00310UY.jpg

वर्तमान में 2,52,902 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 201 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.75 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WQGR.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,41,642 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.53 करोड़ (57,53,94,042) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.66 प्रतिशत है जो पिछले 102 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.61 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 36 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 119 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056SBI.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More