25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इस वर्ष की कैलाश यात्रा के प्रथम दल को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुजंवाल

उत्तराखंड
अल्मोड़ा/देहरादून: आदिकाल से ही पवित्र कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थान रहा है जहाॅ पर हजारों की संख्या में यात्री जाकर इस पवित्र यात्रा का लाभ उठाते है यह बात आज प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुजंवाल ने इस वर्ष की कैलाश यात्रा के प्रथम दल को स्थानीय कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के समीप हरी झण्डी दिखाते हुए कही।

उन्होंने कहा कि चीन तिब्बत क सुदूर पश्चिम में पृथ्वी का एक उच्चतम, अनन्तिम व नितान्त पवित्र स्थल हिमाच्छादित विराट हिम पैरामिड कैलाश पर्वत स्थित है। इस पर्वत के बारे में विश्वास किया जाता है कि यह तीन करोड़ वर्ष पुराना है जो कि हिमालय के लिए उदभव काल से ही अपना विशिष्ट स्थान रखता है। यह स्थल हिन्दू, बौद्व, बोनपा, जैन धर्माम्बलियों हेतु आस्था का पवित्र स्थल है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा विदेश मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम लि0 द्वारा वर्ष 1981 से लगातार संचालित की जा रही है। इस वर्ष इस यात्रा में कुल 58 यात्री शामिल है जिनमें 15 विभिन्न राज्यो सहित 03 उत्तराखण्ड के यात्री भी प्रतिभाग कर रहे है इन 03 यात्रियों में सल्ट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना भी शामिल है। इस वर्ष यात्रा में 800 से भी अधिक यात्री जाने प्रस्तावित है। दिल्ली से लिपूपास तक भारतीय क्षेत्र में कुल यात्रा 717 किमी0 है जिसमें से दिल्ली से नारायण स्वामी आश्रम तक 635 किमी0 की यात्रा मोटर मार्ग से है तथा नारायण स्वामी आश्रम तक लिपूपास दर्रा तक कुल 85 किमी0 की यात्रा भारतीय क्षेत्र में पैदल की जाती है। तिब्बत क्षेत्र में यात्रियों को लगभग 70 किमी0 पैदल तथा 193 किमी0 बस यात्रा करनी पड़ती है जिसमें कैलाश एवं मानसरोवर परिक्रमा भी सम्मलित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जहाॅ एक ओर यह पवित्र यात्रा हमें अगाध आस्था के लिए प्रेरित करती है वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस यात्रा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। राज्य सरकार द्वारा इस यात्रा का सुविधाजनक बनाये जाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। अल्मोड़ा से यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का भव्य स्वागत पर्वतीय छोलिया नृत्य के साथ फूल मालाओं से किया गया। और उनके इस पवित्र यात्रा की सभी उपस्थित लोगो ने शुभकामनायंे यात्रियों को दी।इस यात्रा में 03 बसे कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम थी।
महाप्रबन्धक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम धीराज गब्र्याल ने इस यात्रा के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम इस यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्ण प्रयासरत है स्थान-स्थान पर कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों को सुसज्जित करने के साथ ही अन्य पड़ावों मे आधारभूत सुविधायंे मुहैया कराये जाने के प्रयास किये जा रहे है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, महाप्रबन्धक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम धीराज गब्र्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More