38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा समेत इन 5 लोगों को मिला मूवमेंट पास, जाएंगे मुंबई

देश-विदेश

नई दिल्ली: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम संस्कार शामिल होने के लिए दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये मुंबई जाएंगी। वह बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना होंगी या शुक्रवार सुबह जाएंगी, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि रिद्धिमा अपने परिजनों बृहस्पतिवार को मुंबई के लिए रवाना नहीं हो पाएंगी। संभवतः शुक्रवार सुबह दिल्ली से मुंबई निकलेंगे।

दिल्ली पुलिस ने इस बाबत राहत देते हुए ऋषि कपूर के परिवार के पांच लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सके। इनमें ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा भी हैं।

ये पांच लोग दिल्ली से जा रहे हैं मुंबई

  1. भरत साहनी
  2. रिद्धिमा साहनी
  3. समारा साहनी
  4. दृगलक्ष्मी राय
  5. अक्षय साहनी

डीसीपी दक्षिण दिल्ली आरपी मीणा के मुताबिक, ऋषि कपूर की बेटी के अनुरोध पर मुंबई जाने के लिए कुल पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया है। इनमें रिद्धिमा भी शामिल हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने परिवार के साथ साउथ-ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और 2006 में भरत साहनी से शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गई थीं।

गौरतलब है कि बुधवार रात को पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा बहुत परेशान हैं। बृहस्पतिवार सुबह पापा के निधन की खबर आने के बाद रिद्धिमा ने केंद्र सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी।

अंतिम समय में पत्नी व बेटा थे साथ, बेटी थी दिल्ली में

बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर के निधन के समय परिवार के सदस्यों में पत्नी नीतू सिंह और बेटा रणवीर कपूर साथ थे, तो बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थी।

शाम को होगा अंतिम संस्कार

मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर के शव का शाम तक अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। शाम तक मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद गौतम गंभीर ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। Source जागरण

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More