प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा लखनऊ में पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09ः30 बजे से 11रू30 बजे तक सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन पारदर्शी, नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में किया गया। आयोग के अध्यक्ष, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में दोनों परीक्षा केन्द्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान आयोग में स्थापित ।प् प्दजमहतंजमक ब्वदजतवस ब्वउउंदक त्ववउ से परीक्षा केन्द्रों की सघन निगरानी की गई। परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित ।प् कैमरों के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों की गतिविधियों की भी सतत निगरानी की गई। आयोग द्वारा परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ के दोनों निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा निर्विघ्न, नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं ससमय सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई।
उन्होंने परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में सहयोग के लिए सम्बन्धित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी और प्रशासनिक समन्वय से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।
उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए जनपद लखनऊ में कुल 813 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 722 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों का 88.81 प्रतिशत है। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 90.36 प्रतिशत तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 88.36 प्रतिशत रही। आयोग द्वारा चयन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button