31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया

देश-विदेश

छत्तीसगढ़: जुड़वा या तिड़वा बच्चे एक साथ जन्म लेने के तो किस्से आपने सुने ही होंगे। पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। 25 साल की मनिता सिंह को अस्पताल तब ले जाना पड़ गया जब वो बस छह महीनों की प्रेंगनेंसी में थी।

दो साल पहले मनिता मां बनी थीं। उन्हें एक बेटा हुआ था जो जन्म लेने के कुछ समय बाद ही चल बसा था। मनिता को लग रहा था कि उसके पेट में बस एक ही बच्चा है। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे पल रहे हैं। मनिता के पति ने उसका अल्ट्रासाउंड भी नहीं करवाया था। मनिता को एक के बाद पांच बेटियां हुईं हैं।

मनिता की सभी बच्चियां एक से डेढ़ किलो के बीच है। डॉक्टरों ने बताया कि पांच बच्चों को मनिता ने पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से पैदा किया है। उसका कोई सिजेरियन नहीं करना पड़ा। डॉक्टरों ने खुद भी एक महिला से लगातार पांच बच्चों की डिलिवरी नहीं करवाई थी। बच्चे और मां दोनों डॉक्टरी देख-रेख में हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More