31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हज-2015: प्रतीक्षा सूची के क्रमांक 880 से 2006 तक के हज आवेदक चयनित

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: हज-2015 की प्रतीक्षा सूची के आज़मीन को भी हज पर जाने का ज़्यादा से ज़्यादा मौक़ा दिया जाये इसके लिये अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति एवं संसदीय कार्य, नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़़म ख़ाॅं साहब की कोशिशों से प्रतीक्षा सूची 880 से 2006 तक के हज यात्रियों का हज-2015 की यात्रा हेतु चयन कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के अनुसार वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर प्रतीक्षा सूची से चयनित इन हज यात्रियों की सूची उपलब्ध है। हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा सभी चयनित कवर हेड को उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बर पर एस0एम0एस0 द्वारा सूचना भी भेज दी गयी है।
प्रतीक्षा सूची से प्रोवीज़नल चयनित इन हज यात्रियों को अपनी रिहायशी कैटेगरी के अनुसार पूर्ण धनराशि हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई के बैंक खाते (स्टेट बैंक आफ इण्डिया की किसी भी शाखा में  खाता संख्या 32175020010 “FEE TYPE-25” एवं यूनियन बैंक आफ इण्डिया की किसी भी शाखा में खाता संख्या- 318702010406009) में जमा करना होगा।
वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ई-पेमेण्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। जमा कर रसीद, मूल पासपोर्ट जिसके पीछे कवर पर नीचे कोने पर एक कलर फोटोग्राफ (व्हाइट बैकग्राउण्ड) टेप कर, समस्त सामग्री राज्य हज समिति के कार्यालय 10 ए, विधान सभा मार्ग, लखनऊ में प्रत्येक दशा में आगामी 06 जुलाई तक जमा करना होगा।  निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले प्रपत्रों पर उ0प्र0 राज्य हज समिति की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More