25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इंतजार खत्म! दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की तारीख तय, इस दिन बजेगी शहनाई

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की काफी दिनों से शादी की खबरें चर्चा में थी। दोनों ने आज अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों कपल इसी वर्ष 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ट्विटर के जरिए ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इन्हेंने ट्विटर पर शादी का कार्ड शेयर किया है। शादी के कार्ड में 14-15 नवंबर शादी की तारीख लिखी है।

कार्ड को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हमें आपको बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमरे परिवार के आशीर्वाद से हमरी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खुबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

यही पोस्ट रणवीर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दीपिका और रणवीर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं मगर इन्होंने मीडिया के सामने हमेशा ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन, अब सबकुछ क्लियर हो गया है और दीपवीर एक होने वाले हैं। उनके फैन्स इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है।

सोशल मीडिया पर शादी की घोषणा करना अब आम हो गया है। लोग कितनी ही अटकलें लगा लें मगर आजकल सेलेब सोशल मीडिया के ज़रिये ही इस तरह की खुशखबरीयां अपने फैन्स को देने लगें हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, नेहा धूपिया और अंगद बेदी और तो और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनास से अपने रोके की ख़बर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके ही दी थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका भी इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगी।

आपको बा दें कि, दोनों ने इस कार्ड में होने वाली शादी की जगह के बारे में नहीं बताया है कि आखिर दोनों की शादी होगी कहां. साथ ही इस शादी में कौन-कौन गेस्ट होंगे इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन उम्मीद है कि ये सारी जानकारी बहुत जल्द सामने आ जाएगी, वहीं अटकले लगाई जा रही है कि, रणवीर और दीपिका की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेश में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इटली के ‘लेक कोमो’ में होगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 मेहमान शामिल होंगे। फ़िलहाल रणवीर और दीपिका की शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. हमारी तरफ से भी दोनों को शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More