26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

राज्य सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की हर सम्भव सहायता करेगी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: राज्य में मार्च, 2016 में ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति के सापेक्ष कृषि निवेश अनुदान वितरित किए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के 12 जिलों के लिए लगभग 102.18 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 के अन्तर्गत यह धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि के तहत स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह धनराशि जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की हर सम्भव सहायता करेगी। सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित फिरोज़ाबाद जनपद के लिए 60.90 लाख रुपए, बांदा के लिए 3.28 करोड़ रुपए, कानपुर देहात 1.89 करोड़ रुपए, महोबा
4.28 करोड़ रुपए, फतेहपुर 36.14 करोड़ रुपए, अलीगढ़ 3.22 करोड़ रुपए, सीतापुर 3.24 करोड़ रुपए, हमीरपुर 7.87 करोड़ रुपए, आगरा 85.55 लाख रुपए, इटावा
2.15 करोड़ रुपए, गाज़ीपुर 3.49 लाख रुपए तथा जालौन जनपद के लिए 38.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More