37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान की अध्यक्षता मेें हुई जिसमें श्री अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एक-एक जिले में प्रभारी बनाकर भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में 2017 के चुनावों में पुनः समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

युवाओं को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि नौजवान ही हमेशा परिवर्तन के ध्वजवाहक रहे हैं। डा0 लोहिया और श्री मुलायम सिंह यादव का युवा शक्ति पर भरोसा रहा हैं। आज उत्तर प्रदेश में युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का नेतृत्व नौजवानों को प्राप्त है। उनका नेतृत्व  और उनकी सरकार की उपलब्धियां ऐसी है जिनकी चर्चा घर-घर, गांव-गांव होनी चाहिए।
         श्री चैधरी ने कहा कि आज देश के सामने सांप्रदायिकता की चुनौती है। इसका सामना युवा समाजवादी विचारों से लैस होकर कर सकेगें। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विकास का जो नया एजेण्डा दिया है उससे प्रदेश आदर्श प्रदेश बनेगा। इससे घबराये विपक्षी विकास के रास्ते में रोड़ा अटकाने की कोशिशें कर रहे हैं। नौजवानों को पार्टी की नीतियों को स्वयं समझकर दूसरों तक उनको पहुॅचाने का काम करना चाहिए।
         बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान ने कहा कि नौजवानों के समक्ष आज कई चुनौतियां है। केन्द्र में झूठे वायदों की सरकार का प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार है। किसानों, नौजवानों और गरीबों की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ती आई है। मुख्यमंत्री जी का नेतृत्व हमारे लिए मार्ग दर्शक है।
         बैठक में सर्वश्री बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, मनोज काका, राहुल सिंह, विकास भदौरिया, अरविन्द प्रशांत आदि ने भी अपने विचार रखें।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More