26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ये हैं स्‍टार क्रिकेटर सुरेश रैना की दुल्‍हनिया

उत्तर प्रदेश

मेरठ: उत्तर प्रदेश टीम इंडिया के स्टार बल्‍लेबाज सुरेश रैना वर्ल्ड कप के बाद मेरठ की प्रियंका से शादी करेंगे। दोनों के रिश्तों पर पारिजनों ने अपनी मुहर लगा दी है। प्रियंका के दोस्‍तों का कहना है कि आगामी 3 अप्रैल को सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। आठ अप्रैल को रिसेप्शन होगा।

सुरेश रैना की भावी जीवन संगिनी प्रियंका उनकी मां की सहेली की बेटी है। प्रियंका नीदरलैंड में नौकरी करती हैं। प्रियंका मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की रहने वाली हैं। सुरेश रैना और प्रियंका एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दरअसल, सुरेश रैना का परिवार भी मुरादनगर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी के परिसर में बने क्वार्टर्स में रहता है, जहां प्रियंका का परिवार रहता है। इस तरह दोनों का एक दूसरे से बहुत पुराना परिचय है।

प्रियंका के परिवार में माता-पिता के साथ ही दो बड़े भाई हैं। पिता ऑर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत हैं। पहले टीचर रह चुके हैं। प्रियंका की मां गृहिणी हैं। प्रियंका के दोनों भाई निजी कंपनियों में सेवारत हैं।

प्रियंका ने बड़े भाइयों की तरह गाजियाबाद स्थित कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केआईईटी) से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका के कॉलेज के दोस्तों ने बताया कि प्रियंका पढ़ाई में शुरू से अव्वल रहीं। उन्हें कॉलेज से ही प्लेसमेंट मिला, तो कुछ समय आईटी पेशेवर के रूप में बैंगलुरू में सेवाएं दीं, फिर विप्रो में नौकरी करते हुए कंपनी की क्लाएंट साइट पर नीदरलैंड्स चली गईं थीं।

गौरतलब है कि वर्ल्‍डकप में टीम इंडिया के लिए सुरेश रैना मिडिल ऑर्डर के सबसे विश्‍वसनीय बल्‍लेबाजों में शुमार हैं। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ शतकीय पारी जमाकर उन्‍होंने अपनी प्रतिभा का सबूत भी दे दिया है। इसी वजह से उन्‍हें ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया। पाकिस्‍तान के खिलाफ धुंधाआर 74 रनों की पारी को भला कौन भूल सकता है।

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More