31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण अभियान के तहत पोषण माह के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों को पोषण पुरस्कार प्रदान करेगा

देश-विदेश

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण अभियान के तहत पोषण माह के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों को पोषण पुरस्कार प्रदान करेगा। यह पुरस्कार पोषण अभियान के तहत आई तेजी को बनाए रखने और सभी स्तरों पर इसके लिए की गई कोशिशों की पहचान करने के साथ ही राज्यों द्वारा पोषण माह लागू करने में हुई प्रगति का पता लगाने के लिए दिया जा रहा है। पोषण अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के लिए कार्यकर्ता, सामुदायिक समूह, पीआरआई, प्रखंड और जिला स्तर के कर्मचारी, राज्य के विभाग और मंत्रालय काफी मेहनत कर रहे हैं। पोषण अभियान के तहत सितंबर महीना को 36 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया।

यह पुरस्कार कई श्रेणियों में दिए जा रहे हैं। इनमें फील्ड लेवल फंक्शनल पुरस्कार, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार, एएए (ए++) पुरस्कार,  विलेज कन्वर्जंस पुरस्कार, नेतृत्व पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया अभियान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सभी विषयों में अधिकतम पहुंच, अन्य लोगों में पोषण पर जागरूकता फैलाने के लिए गैर-परंपरागत तरीकों में सर्वोत्तम अभिनव इस्तेमाल पुरस्कार शामिल हैं।

पोषण पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है।

राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों से आग्रह किया गया है कि पोषण माह को एक सफल अभियान बनाने में अथक प्रयास करने वाले कार्यकर्ताओं के काम की संक्षिप्त सूची तैयार करके उनके प्रशंसात्मक उल्लेख को  amit.gupta81@gov.in  और singh.shalini71@nic.in  पर ईमेल के जरिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा जाए। राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों को पोषण माह और पोषण अभियान के लिए पुरस्कार और पहचान से संबंधित दिशा-निर्देशों को बता दिया गया है। कार्यकर्ताओं के प्रशंसात्मक उल्लेख को भेजने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2018 को बढ़ाकर 03 अक्तूबर, 2018 मध्यरात्रि कर दिया गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More