37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12.10.2016 को 50.00 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

देश-विदेश

नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 12 अक्टूबर, 2016 को  50.00 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 07 अक्टूबर, 2016 को दर्ज कीमत 50.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

रुपये के संदर्भ में  भारतीय बास्केट के  कच्चे  तेल की कीमत  12 अक्टूबर, 2016 को घटकर3329.49 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि  07 अक्टूबर, 2016 को यह  3348.40 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 12 अक्‍टूबर, 2016  को 66.59 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 7 अक्टूबर, 2016 को यह 66.79 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-

विवरण इकाई 12 अक्‍टूबर, 2016  को मूल्य(पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 07.10.2016) 01102016 के लिए मूल्‍य निर्धारण पखवाड़ा(14 सितंबर2016 से लेकर

 28 सितंबर2016 तक)

 

कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट) (डॉलर प्रति बैरल)                  50.00               (50.14)   43.95
(रुपये प्रति बैरल)                 3329.49        (3348.40) 2936.30
विनिमयदर (रुपये प्रति डॉलर)                66.59*            (66.79)     66.81

*11/10/2016 और 12/10/2016 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की संदर्भ दर उपलब्‍ध नहीं है। इसलिए 10/10/2016 की संदर्भ दर को माना गया है। 

कच्‍चे तेल की दैनिक कीमत  – 13.10.2016

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More