नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 17-06-2015 को बढ़कर 61.71 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि 16-06-2015 को यह 61.53 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 17-06-2015 को बढकर 3956.23 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि 16-06-2015 को यह 3947.15 रुपये प्रति बैरल थी। 17-06-2015 को रुपया मजबूत होकर 64.11 रुपए प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ, जबकि 16.06.2015 को यह 64.15 रुपए प्रति अमरीकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया जा रहा है:-
विवरण | इकाई | 17 जून , 2015 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात् 16-06-2015 ) | 16–06–2015 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा (28 मई से 11जून, 2015) |
कच्चा तेल (भारतीय बॉस्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 61.71 (61.53) | 62.08 |
(रुपये प्रति बैरल) | 3956.23 (3947.15) | 3966.91 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 64.11 (64.15) | 63.90 |
कच्चे तेल की दैनिक कीमत