नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 10-07-2015 को बढ़कर 57.98 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रही। 09-07-2015 को यह कीमत 57.48 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत 10-07-2015 को बढ़कर 3674.77 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि 09-07-2015 को यह 3650.55 रुपये प्रति बैरल थी। 10-07-2015 को रुपया मजबूती के साथ 63.38 रुपए प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ, जबकि 09.07.2015 को यह 63.51 रुपए प्रति अमरीकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया जा रहा है:-
विवरण | इकाई | 10 जुलाई , 2015 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात्
09-07-2015 ) |
01–07–2015 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा (12 जून से 26जून, 2015) |
कच्चा तेल (भारतीय बॉस्केट) | (डॉलर प्रति बैरल) | 57.98 (57.48) | 61.66 |
(रुपये प्रति बैरल) | 3674.77 (3650.55) | 3935.76 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रति डॉलर) | 63.38 (63.51) | 63.83 |