33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखण्ड राजनीति पर बनी गढ़वाली फिल्म हैलो यूके आज रिलीज होगी

उत्तराखंड

देहरादून: मनीष वर्मा होम इंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन की पहली सुपरहिट गढ़वाली फीचर फ़िल्म “अंजवाल” की भारी सफलता के बाद दूसरी गढ़वाली फ़िल्म “हैलो यूके” जो कि उत्तर भारत की पहली राजनैतिक गढ़वाली फीचर फ़िल्म है, की रिलीज 5 अगस्त शुक्रवार को एक साथ देश के चार राज्यों में होने जा रही है। फ़िल्म “हैलो यूके” उत्तराखण्ड में मा. मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा ‘उफतारा’ के कार्यक्रम में मनोरंजन कर से मुक्त करने की घोषणा की गयी है व इस सम्बन्ध में सूचना विभाग और आयुक्त मनोरंजन कर द्वारा संस्तुति शासन को भेज दी गयी है। जिसका कि शासनादेश आज शाम तक जारी हो जायेगा।
“हैलो यूके” में उत्तराखण्ड में घटे वर्तमाम राजनीतिक घटनाक्रम जैसे कि विधायकों की सौदेबाजी, मुख्यमंत्री का स्टिंग ऑपरेशन, आपदा एवं पलायन, बेरोजगारी व राजनीतिक मुद्दे व्यंगात्मक रूप से दर्शाये गए हैं। जिस कारण फ़िल्म सेंसर बोर्ड के द्वारा रोक दी गयी थी व विवादों में आ गयी थी। बाद में पैरवी करने पर फ़िल्म को सेंसर बोर्ड की उच्च स्तरीय रिव्यू कमेटी द्वारा पास किया गया है।
“हैलो यूके” पहली गढ़वाली फ़िल्म है जो कि एक साथ 17 मल्टीप्लेक्स में एक साथ एक ही दिन रिलीज की जा रही है। जिसके टिकेट ‘BOOK MY SHOW’ पर उपलब्ध हैं। जनता की सुविधा के लिये मुख्यमंत्री द्वारा फ़िल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, जिसके टिकेट मात्र ₹ 39 से ₹ 100 के बीच ही होंगे। फ़िल्म को सोशल मीडिया पर बहुत प्रचार प्रसार मिल रहा है व यू-टयूब पर फ़िल्म के ट्रेलर देखने वालों की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। आज उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान फ़िल्म के निर्माता व तकनीकी निर्देशक श्री मनीष वर्मा ने पत्रकारों को दी। फ़िल्म निम्न सिनेमा घरों में देखी जा सकती है
1. सिल्वर सिटी,देहरादून। समय- 4:30 बजे
2. मूवी लॉज क्रॉस रोड मॉल,देहरादून। सांयकालीन शो
3.पैसिफिक मॉल देहरादून। समय- 4:10 बजे
4.टाइम्स स्क्वायर मॉल देहरादून। समय- 7:50 बजे
5.बिग सिनेमा इंद्रा नगर देहरादून। समय- प्रातः 11 बजे
6.पीवीआर देहरादून। समय- 4:10 बजे
7.रिट सिनेमा मसूरी। समय- 4 बजे
8.के सेरासेरा मल्टीप्लेक्स, रूद्रपुर। समय- 2:15 व 7:35 बजे
9.रूद्रपुर मॉल। समय- 5:15 बजे
10. के सेरासेरा मल्टीप्लेक्स रामनगर। समय- 3 बजे
11.कैपिटल सिनेमा नैनीताल। समय- 3 बजे
12.पेंटागन मॉल सिडकुल, हरिद्वार। सांयकालीन शो
13.रामा पैलेस ऋषिकेश। समय- 3:45 बजे
14.माक्सूस सिनेमा मुम्बई वासी।
15.एम फॉर यू सिनेमा लक्ष्मी नगर, दिल्ली।
16.फन सिनेमा लक्ष्मी नगर, दिल्ली।
17.गगन सिनेमा नंदनगरी, दिल्ली।
18.एम फॉर यू साहिबाबाद। समय- 12:30, 3:30 व 6:30 बजे
19.नोयडा पीवीआर लॉजिक्स मॉल,सेक्टर 32, समय- 2:55 बजे

फ़िल्म में मुख्य कलाकार मुकेश त्यागी, प्रदीप भंडारी, नागेन्द्र प्रसाद, विजय भारती, जसपाल पंवार जस्सी, कैप्टन बंशी लाल कुटियाल, श्याम प्रसाद ध्यानी, बसंत घिल्डियाल, किरन उनियाल, शिवा वर्मा, सिद्धार्थ, नीतू वर्मा मिनी उनियाल आदि हैं। फ़िल्म के जनसम्पर्क अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह नेगी हैं।
फ़िल्म का प्रमोशन विभिन्न स्थानों पर बड़े जोश के साथ किया जा रहा है। श्री मनीष वर्मा ने कहा कि फ़िल्म की भाषा बड़ी सरल रखी गयी है। इस फ़िल्म के मनोरंजन व कर्णप्रिय संगीत से फ़िल्म राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहन देने में बड़ी सहायक सिद्ध होगी। ज्ञात ही कि फ़िल्म के ट्रेलर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उफतारा के कार्यक्रम में रिलीज किये थे व पोस्टर विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने भारी करतल ध्वनि के बीच किये थे। फ़िल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है।
पत्रकार वार्ता के दौरान फ़िल्म के निर्माता व तकनीकी निर्देशक मनीष वर्मा, कैप्टन बंशीलाल कुटियाल, जनसम्पर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह नेगी, मुकेश शर्मा घनसेला, उफ्तारा के संयोजक चन्द्रवीर गायत्री उफ्तारा के अध्यक्ष कांता प्रसाद ,गंभीर ज्याडा, हरीश कुकरेजा, नरेश अग्रवाल, नीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More