26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वारोही पुतला सैनिकों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उत्तराखंड

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज  का अश्वारोही  पुतले का अनावरण, कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 41 राष्ट्रीय राइफल्स (मराठा एलआई) में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आज किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वरोही पुतला सैनिकों  को हमेशा प्रेरित करेगा, ऐसा विश्वास उन्होंने इस समय व्यक्त किया।

कुपवाडा मे आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे की आम्ही पुणेकर संस्था द्वारा किया गया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोल रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवाजी महाराज की छवि सैनिकों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित मान्यवरों को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

हमें हमारे वीर जवानों पर गर्व है, तथा जिन सैनिकों ने देश के लिए शहादत दी है उन जवानों को देश सदैव याद रखेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा महाराष्ट्र से कश्मीर तक सभी को प्रेरित और ऊर्जावान बनाएगी। सैनिकों को अपना मनोबल ऊंचा रखते हुए दुश्मन की छाती पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगा, ऐसी भावना श्री शिंदे ने इस मौके पर व्यक्त की। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, इस मूर्ति को देखने के बाद आतंकवादी भी कश्मीर में घुसने की हिम्मत नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह स्मारक महाराष्ट्र और कश्मीर के बीच संबंधों को अधिक दृढ करेगा। देश की रक्षा के लिए सैनिक सीमा पर दिन-रात तैनात रहते हैं, जिससे देशवासी सभी त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ दिवाली फराळ का आनंद लिया और सारे जवानों तथा उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

यह यात्रा महाराष्ट्र से शुरू हुई और एक सप्ताह में लगभग 2200 किमी की दूरी तय करके कुपवाड़ा पहुंची। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख शहरों में ऐतिहासिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करते हुए प्रतिमा का स्वागत भी किया गया। दिल्ली से रवाना होने से पहले महाराष्ट्र सदन में दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान द्वारा एक छोटा सा समारोह आयोजित किया गया था। इसके बाद इस प्रतिमा को 24 ऑक्टोंबर  2023 को  महाराष्ट्र सदन से निवासी आयुक्त और प्रधान सचिव रूपिंदर सिंह ने कुपवाड़ा के लिए रवाना किया था।

कुपवाडा में हुए इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक व्यवहारमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, महाराष्ट्र राज्य योजना बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, आम्ही पुणेकर संस्था के ट्रस्टी अभयसिंह शिरोले, हेमंत जाधव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More