33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय जालीमुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफतार

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को जनपद-इलाहाबाद से भारतीय जाली  मुद्रा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों, जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, कोे गिरफतार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में भारतीय जाली मुद्रा बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- रवि कुमार सरोज पुत्र जीत लाल सरोज नि0 खाखोपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
2- विजय बहादुर पटेल पुत्र बुद्धीराम पटेल नि0 रामपुर भभरा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगीः-
1- रू0 500/-  के 100 जालीनोट कुल-50,000/-
2- 620/- नगद
3- एक अदद मोटर साइकिल डिस्कवर
4- 02 अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तारी का स्थान एवं समय- दि0-12.08.2015, समय लगभग-17.45 बजे, सेमरी गेट, इलाहाबाद जौनपुर मार्ग थाना थरवई जनपद इलाहाबाद।
एस0टीएफ0 उत्तर प्रदेश को सूचना प्राप्त हो रही थी कि भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रो सें भारतीय जाली मुद्रा का संचरण किया जा रहा है तथा वहाॅ से भारतीय जाली मुद्रा को भारत के विभिन्न क्षेत्रो में भेजा जा रहा है। इस सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु  फील्ड इकाई, इलाहाबाद द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि इस कार्य में लिप्त गिरोह का नेटवर्क बाग्लादेश के गुलाबी गंज एवं सम्बन्धित भारतीय सीमा क्षेत्र जलालपुर, मालदा, पश्चिम बंगाल में है। इससे पूर्व भी एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनाॅंक 24-05-2015 को इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर रू0 50,000/-एवं दिनाॅंक 10-07-2015 को दो सदस्यों को गिरफ्तार कर रू0 5,00,000/-की  भारतीय जाली मुद्रा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी थी।
संकलित अभिसूचना के क्रम में दिनंाकः 12-08-2015 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय जाली मुद्रा के साथ दो व्यक्ति इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग से कहीं जाने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास करते हुए एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई से एक टीम रवाना की गयी और मुखबिर के बताये गये स्थान सेमरी गेट सहसों बाईपास से आगे पहुंचकर अभियुक्तों की प्रतीक्षा करने लगी।  थोड़ी देर बाद समय लगभग 17.45 बजे इलाहाबाद की ओर से मोटर साइकिल से आते हुए 02 व्यक्तियों की ओेर मुखबिर ने इशारा कर के बताया कि ये वही व्यक्ति हैं, जो भारतीय जाली मुद्रा का धन्धा करते हैं। इस पर उक्त आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त दोनो अभिुयक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे उपरेाक्त बरामदगी हुई।
पूछताछ पर गिरफतार अभियुक्तों ने बताया कि  कि भारतीय जाली मुद्रा को खरीद कर लाने व बेचने का धन्धा वे पिछले दो वर्षो से कर रहे हेैं।  यह भारतीय जाली मुद्रा जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के रहने वाले बच्चा चैरसिया से लेकर आते हैं, जो उन्हें साठ हजार असली भारतीय मुद्रा के बदले एक लाख भारतीय जाली मुद्रा देता है और स्वंय वह मालदा पंश्चिम बंगाल व जनपद कटिहार बिहार से भारतीय जाली मुद्रा लाकर यह धन्धा बड़े पैमाने पर करता है। उनको पश्चिम बंगाल के मालदा से  35 से 40 हजार असली भारतीय मुद्रा के बदले एक लाख भारतीय जाली मुद्रा मिलती है। वह अब तक पच्चीस से तीस लाख भारतीय जाली मुद्रा लाकर सप्लाई कर चुका है। अभी तक ये लोग चार से पाॅच लाख रूपया की भारतीय जाली मुद्रा खरीदकर मार्केट में चला चुके हैं।  बच्चा चैरसिया ने उन्हें बताया था, कि वह यह पैसा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चलाते हैं।  उनकेे जैसे कई लोग बच्चा चैरसिया के सम्पर्क में हैं। कभी-कभी मालदा के सप्लायर प्रतापगढ़ आकर बच्चा चैरसिया को पैसा देते हैं।
गिरफतार अभियुक्तों को थाना थरवई, जनपद इलाहाबाद में दाखिल कर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 309/2015 धारा 489बी/489सी भा0द0वि0 पंजीकृत कराया गया है।  अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More