33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पहली बार मस्जिद में गूंजी महिला इमाम की अजान

देश-विदेश

कोपेनहेगन: पहली बार किसी महिला इमान ने मस्जिद में अजान दिया है। डेनमार्क में शुक्रवार को स्कैंडिनेवियाई मूल की शेरिन खानकन ने मस्जिद में अजान दी है। इसी मस्जिद की एक और महिला इमाम सलीखा मैरी फेतह ने ‘इस्लाम और मॉडर्न वर्ल्ड में मुस्लिम महिलाएं’ मुद्दे पर खुतबा पढ़ा।

कोपेनहेगन के सिटी सेंटर स्ट्रीट के फास्ट फूड आउटलेट के ऊपर बनी मरियम मस्जिद जो फरवरी में ही खुल गयी थी। इसमें शुक्रवार को 26 अगस्त को पहली बार महिला इमाम ने अजान दी। अजान के बाद मस्जिद में 60 महिलाएं पहुंची। आधी से ज्यादा महिलाएं दूसरे मजहब से तालुल्क रखती थीं।

मस्जिद के उद्घाटन समारोह को लेकर इसे बेहद ही खास तरीके से सजाया गया था। मस्जिद में बारीक कढ़ाई की क्रीम कलर के पर्दे टांगे गये थे। आयतें भी डिस्प्ले में लगाई गयी थी। मस्जिद को फूलों से सजाया गया था।

मस्जिद सभी के लिए खुली रहेगी, जिसमें महिलाएं और पुरूष दोनों शिरकत कर सकते हैं। लेकिन शुक्रवार की जुमे की नमाज सिर्फ महिला इमाम ही अदा करवाएंगी। इस मस्जिद में शादी और तलाक दोनों कराया जाएगा। शुक्रवार को इस मस्जिद में एक तलाक कराया गया।

इमाम शेरिन खानकन ने बताया कि मस्जिद का मुख्य उद्देश्य रिलिजियस इंस्टीट्यूशन में मेल डॉमिनेटिंग सिस्टम को चैलेंज करना है। इमाम बनने के लेकर मेरे परिवार ने बहुत सपोर्ट किया।

खानकम के पिता सीरियाई रिफ्यूजी हैं, वहीं मां क्रिश्चियन है। जो कोपेनहेगन में नर्स का काम करती है।

साभार eenadu india hindi

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More