लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री जय प्रताप सिंह तथा राज्यमंत्री ग्राम्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
एक बधाई संदेश में मा0 मंत्रीगणों ने कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहम भूमिका है। उनके सत्य एवं अहिंसा के विचार आज और भी प्रसांगिक है। स्वच्छ भारत अभियान के पीछे उन्हीं की प्रेरणा है। मौजूदा सरकार उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है।
राष्ट्रपिता के जन्म दिवस पर अनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची भावांजलि होगी।