उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री आउपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवानायुर्वेद दिवस के अवसर पर कल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ कल 23 सितम्बर, 2026 को प्रातः 08ः00 बजे 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 1090 चौराहा गोमतीनगर लखनऊ में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह बाइक रैली 1090 चौराहे से चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक जायेगी।
इस बाइक रैली में आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बाइक रैली के माध्यम से आमजनमानस को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button